Get Even More Visitors To Your Blog, Upgrade To A Business Listing >>

Meerut News: मुख्यमंत्री योगी बोले-मोदी की गारंटी का मतलब गरीबों को मदद

Meerut News: भारतीय जनता पार्टी की मेरठ की चुनावी रैली में पीएम मोदी से पहले मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी विपक्ष पर जमकर प्रहार किया। उन्होंने कहा कि प्रदेश के लोगों ने समाजवादी पार्टी और कांग्रेस की दंगा नीति को झेला है। लोग दंगा और कर्फ्यू से परान थे। लेकिन अब माफियाराज खत्म हो रहा है। देश देख रहा है। हमें कर्फ्यू चाहिए या कांवड़ यात्रा चाहिए। ये तय करना होगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि ये चुनाव फैमिली फर्स्ट बनाम नेशन फर्स्ट का चुनाव है। उन्होंने कहा कि मोदी की गारंटी का मतलब करोड़ों गरीबों को आवास, राशन और रोजगार की गारंटी देना है। उन्होंने कहा मोदीजी कि गारंटी का मतलब गरीबों को मदद है। पीएम मोदी जो कहते हैं वो करके दिखाते हैं। पीएम मोदी मात्र सपने नहीं बुनते बल्कि मोदी हकीकत बुनते हैं, इसीलिए तो बार-बार लोग मोदी को चुनते हैं।

बता दें कि भाजपा ने पीएम मोदी की रैली का नाम भारत रत्न चौधरी चरण सिंह गौरव समारोह रखा है। इस मौके पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि दस साल से मोदीजी का नेतृत्व देश को आगे बढ़ा रहा है। किसानों के मसीहा चौधरी चरण सिंह को भारत रत्न का सम्मान देकर किसानों का सम्मान किया है। पूरा देश का किसान खुश है। मेरठ के विकास का जिक्र करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि आज मेरठ को स्पोर्ट्स यूनिवर्सिटी, रेल, रोड कनेक्टिविटी मिली है। रैली में आए हरियाणा के मुख्यमंत्री नायाब सिंह सैनी ने एनडीए को 400 पार सीटों को दिलाने का आह्वान किया है।

हरियाणा सीएम ने कहा कि एनडीए गरीबों और किसानों की चिंता करता है। ये देश नरेन्द्र मोदी को 400 सीटें देकर तीसरी बार सरकार बनवाएगा। हरियाणा की सारी सीटें एनडीए को मिलेगी। केंद्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल ने कहा कि चौधरी चरण सिंह के आशीर्वाद से एनडीए इस बार इतिहास रचेगी। उत्तम प्रदेश बनाने वाले योगी आदित्यनाथ ने जिस तरह से विकास कार्य कराए है वो जनता हमेशा याद रखेगी। लोकसभा सीट के प्रत्याशी अरुण गोविल ने कहा कि मेरठ में विकास का रथ नही रुकेगा। चौधरी चरण सिंह की विरासत को आगे बढ़ाएंगे। मेरठ क्रान्ति की भूमि हैं।

केन्द्रीय राज्यमंत्री एवं मुजफ्फरनगर लोकसभा क्षेत्र से उम्मीदवार डॉक्टर संजीव बालियान ने कहा कि एनडीए को कोई नही हरा सकता है। विपक्ष कहीं नही दिख रहा है। विकास का जिक्र करते हुए कहा कि आज हर जगह हाइवे का जाल बिछ गया है। दिल्ली का चार घंटे का सफर 45 मिनट का हो गया है। ट्यूबवेल की बिजली माफ की है। सुभासपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ओपी राजभर ने कहा कि पूर्वाचल की सभी सीटें हर हाल में जितवाएंगे। यूपी में एमडीए सभी 80 सीट जीतने जा रहा है। इससे पहले मंच पर पीएम नरेन्द्र मोदी का यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने स्वागत किया। इसके बाद मंच पर मौजूद नेताओं ने मोदी को हल भेंट किया गया। बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी ने उन्हें राम मंदिर का मॉडल भेंट किया।



This post first appeared on World Breaking News, please read the originial post: here

Subscribe to World Breaking News

Get updates delivered right to your inbox!

Thank you for your subscription

×

Share the post

Meerut News: मुख्यमंत्री योगी बोले-मोदी की गारंटी का मतलब गरीबों को मदद

×