Get Even More Visitors To Your Blog, Upgrade To A Business Listing >>

Watermelon Ke Fayde: गर्मियों में तरोताजा रखेगा तरबूज, मिलते हैं अनगिनत फायदे, आप भी जान लें

Watermelon Health Benefits: गर्मी के मौसम में खानपान (Summer Diet) का खास ख्याल रखना बेहद जरूरी हो जाता है। गर्मियों के दिनों में शरीर को हाइड्रेट (Hydrate) रखना बहुत आवश्यक है। इसके लिए पानी के साथ ही ऐसे फल और सब्जियों का सेवन करना चाहिए, जिससे शरीर को भरपूर मात्रा में पानी और पोषक तत्व मिल सके। इनमें से एक है तरबूज (Watermelon), जो इस मौसम में काफी ज्यादा पसंद किया जाता है। तरबूज एक टेस्टी और जूसी फल (Best Summer Fruit) होता है, जिसमें पानी की मात्रा काफी अधिक होती है और यह शरीर को हाइड्रेट रखने में मदद करता है। यह फल गर्मियों के लिए रामबाण से कम नहीं है। इसके सेवन से बॉडी को कई सारे लाभ (Benefits Of Watermelon) मिलते हैं। इसलिए डॉक्टर Summer में तरबूज को डाइट में शामिल करने की सलाह देते हैं। आज हम आपको तरबूज से होने वाले फायदे (Tarbooj Se Hone Wale Fayde) के बारे में बताने जा रहे हैं।

(फोटो साभार- सोशल मीडिया)

तरबूज से होने वाले फायदे (Watermelon Benefits In Hindi)

तरबूज विटामिन सी का एक अच्छा सोर्स है, जो एक एंटीऑक्सीडेंट है और कोलेजन के उत्पादन सहित कई शारीरिक कार्यों के लिए जरूरी है। इसके अलावा तरबूज पोटेशियम, तांबा, विटामिन बी5 और विटामिन ए से भी भरपूर होता है। तरबूज शरीर को ठंडा रखने के साथ ही पेट दर्द, डिहाइड्रेशन आदि समस्या से छुटकारा दिलाता है।

1- शरीर को रखता है हाइड्रेट और ठंडा

तरबूज एक ऐसा फल है, जिसमें 92% पानी होता है। इसलिए यह शरीर में नमी बनाए रखने यानी आपको हाइड्रेटेड रखने का काम करता है। तरबूज के सेवन से बॉडी में पानी की कमी भी पूरी होती है। इसके साथ ही यह शरीर की गर्मी को शांत रखता है, क्योंकि इसकी तासीर ठंडी होती है।

2- वजन घटाने में फायदेमंद

तरबूज को अपनी डाइट में शामिल करके आप अपना वजन भी कम कर सकते हैं। इसमें कम कैलोरी होती है और फाइबर की मात्रा अधिक होती है। इसे खाने से पेट जल्दी भर जाता है। यह आपकी भूख को कम करने और आपको पेट भरा होने का एहसास दिलाता है। पानी से भरपूर होने के चलते तरबूज शरीर से विषाक्त पदार्थों को भी बाहर निकालता है।

3- दिल को रखता है सेहतमंद

इस जूसी फल का सेवन हार्ट के लिए भी बेहद फायदेमंद होता है। यह दिल के रोगों के साथ ही हार्ट अटैक के जोखिमों से बचाने में भी मदद कर सकता है। तरबूज साइट्रालाइन नामक अमीनो एसिड से भरपूर होता है, जो शरीर में रक्त को स्थानांतरित करने में मदद करता है। इसके अलावा ब्लड प्रेशर को कम करने और बैड कोलेस्ट्रॉल को बनने से रोकने में भी तरबूज का सेवन काफी मददगार साबित हो सकता है।

(फोटो साभार- सोशल मीडिया)

4- इम्यूनिटी को बनाता है स्ट्रॉन्ग

इसके अलावा विटामिन सी से भरपूर तरबूज एक अच्छा इम्यूनिटी बूस्टर भी है। अगर आप तरबूज का सेवन करते हैं तो इससे आपकी रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत होगी। मजबूत इम्यूनिटी शरीर को कई सारी बीमारियों और संक्रमण से लड़ने के लिए प्रभावी बनाती है। साथ ही तरबूज में मौजूद विटामिन ए इम्यून सिस्टम को इंफेक्शन से बचाने का काम करता है।

5- कब्ज को करता है दूर

अगर आप तरबूज का नियमित सेवन करते हैं तो इससे पेट संबंधी कई समस्याओं से निजात मिलता है। इसके सेवन से कब्ज की समस्या दूर होती है। तरबूज मल त्यागने में कठिनाई को दूर करने के साथ ही पाचन तंत्र को मजबूत बनाने में भी सहायक होता है।

6- खून की कमी को करता है दूर

तरबूज का एक और सबसे अच्छा फायदा यह होता है कि यह खून की कमी को दूर करने में फायदेमंद होता है। तरबूज आयरन और एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर होता है। आयरन की कमी से ही व्यक्ति एनीमिया का शिकार हो जाता है। ऐसे में तरबूज के सेवन से खून की कमी से बचाव किया जा सकता है। तरबूज खाने से शरीर की थकान भी दूर होती है और ताजगी महसूस होती है।

7- दांतों के लिए फायदेमंद

विटामिन सी से भरपूर तरबूज का सेवन मसूड़ों को स्वस्थ रखने और बैक्टीरिया से बचाने में सहायक होता है। यह आपके दांतों को सफेद करने में भी मददगार साबित हो सकता है। केवल इतना ही नहीं होंठों के फटने या सूखने की समस्या होती है तो भी तरबूज खाना बेहद फायदेमंद होता है।

(फोटो साभार- सोशल मीडिया)

तरबूज खाने का सही समय (Right Time To Eat Watermelon)

किसी भी फल को खाने से पहले ये जान लेना चाहिए कि उसका सेवन किस तरह करें। तरबूज खाना बहुत फायदेमंद होता है, लेकिन ये भी ध्यान रखें कि बहुत ज्यादा मात्रा में इसका सेवन करने से बचें। तरबूज को अगर सही समय पर खाया जाए तो अधिक फायदा हो सकता है। आयुर्वेद के मुताबिक, तरबूज को सुबह 10 बजे से लेकर 12 बजे के बीच खाना चाहिए। इसके अलावा शाम में 5 बजे से पहले भी इसे खा सकते हैं। लेकिन रात में इस फल को न खाएं।

नोट- यह खबर सामान्य जानकारी पर आधारित है। न्यूजट्रैक इसकी पुष्टि नहीं करता है। इनका पालन करने से पहले अपने डॉक्टर से परामर्श जरूर करें।



This post first appeared on World Breaking News, please read the originial post: here

Subscribe to World Breaking News

Get updates delivered right to your inbox!

Thank you for your subscription

×

Share the post

Watermelon Ke Fayde: गर्मियों में तरोताजा रखेगा तरबूज, मिलते हैं अनगिनत फायदे, आप भी जान लें

×