Bareilly News: जनपद में एक हैवान पति ने पत्नी की हत्या कर दी। एक झोलाछाप डॉक्टर ने परिवारीजन के साथ मिलकर पत्नी की पिटाई कर दी। जिससे पत्नी की मौत हो गई। मायके वालों ने महिला का कान कटा देखकर ससुराल पक्ष पर हत्या का आरोप लगाया। दोनों पक्ष के लोग जिला अस्पताल में भिड़ गए। मामले की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मृतक की पीटकर हत्या करने के सबूत मिले हैं।
Related Articles
पिटाई करने से बिगड़ी पत्नी की हालत
बिथरी चैनपुर थाना क्षेत्र के बालीपुर अहमदपुर निवासी महेंद्र सिंह ने बेटी सीमा पटेल की शादी 6 फरवरी 2017 को भुता क्षेत्र के गांव पहरापुर बसावन नगरिया निवासी अखिलेश कुमार से की थी। अखिलेश बिलवा के पास मेडिकल की दुकान खोलकर लोगों का इलाज करता था। पति-पत्नी इज्जतनगर थाना क्षेत्र में किराये की मकान पर रहते थे। सीमा की बहन गायत्री पटेल ने जानकारी दी कि अखिलेश झोलाछाप डॉक्टर है। उसके एक महिला से अवैध संबंध हैं। सीमा इसका विरोध करती थी, जिसकी वजह से उसके साथ मारपीट करता था। बीते शुक्रवार की रात उसने सीमा की पिटाई किया था। जिससे सीमा की हालत बिगड़ गई। उसे निजी हॉस्पिटल में एडमिट कराया गया।
हालत नाजूक होने पर डॉक्टर ने हाथ खड़े कर दिए किए तो उस को जिला अस्पताल लाया गया। वहां डॉक्टर ने देखते ही सीमा को मृत घोषित कर दिया। मृतक की एक पांच साल की बेटी भी है। जब पुलिस ने शव का पीएम कराया तो पता लगा कि शरीर पर चोटों के निशान हैं। सिर में चोट के कारण मौत हुई। चोट लगने से उसके कान भी कट गये थे।
दोनों पक्ष जिला अस्पताल में भिड़े
सीमा के घर वालों ने जब उसके पति पर अवैध संबंध व दहेज की खातिर हत्या का आरोप लगाया तो वे जिला अस्पताल की मोर्चरी में विरोध करने लगे। मृतक के पति का कहना था कि सीमा की मानसिक हालत ठीक नहीं थी। ऐसी हालत में वह खाना बना रही थी तो गिर गई।
स्लैब पर कान लगने की वजह से फट गया। उसने हत्या नहीं की है। इज्जतनगर थाना प्रभारी जयशंकर सिंह ने कहा कि अखिलेश व उसके परिवार के खिलाफ तहरीर मिली है। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के आधार पर मुकदमा दर्ज की जाएगी।